फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ऑटो की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत में चालक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल दुर्गा टाॅकीज के पास ऑटो की टक्कर से रविवार देर शाम बदायूं जनपद के मोपेड सवार युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बदायूं जनपद के थाना उसैहत निवासी 30 वर्षीय अब्दुल नबी 40 वर्षीय चाची किशवरी बेगम के साथ कायमगंज के गांव पितौरा रिश्तेदारी में आया था। रविवार देर शाम मोपेड से वे घर जा रहे थे। दुर्गा टाॅकीज के पास ऑटो की टक्कर से युवक व उसकी चाची किश्वरी बेगम घायल हो गईं थीं।
दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने अब्दुल नबी को देखते ही मृत घोषित कर दिया था। घायल चाची किशवरी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मां अनीशा की तहरीर पर ऑटो के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब्दुल नबी की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें