शमसाबाद। ढाईघाट पर कारों की भिड़ंत में चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक चालक की हालत गंभीर होने पर सीएचसी में भर्ती कराया।
जनपद हरदोई कोतवाली व कस्बा शाहबाद निवासी राजेश कुमार अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव इकलारपुर निवासी रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। शुक्रवार की सुबह राजेश कार से शमसाबाद की ओर जा रहे थे। अमृतपुर के गांव पिथनापुर निवासी धीरज कुमार कायमगंज से गांव वापस जा रहे थे। ढाईघाट पर दोनों की कार की सीधी भिड़ंत हो गई। धीरज व राजेश कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने धीरज को एक नर्सिग होम में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल राजेश को सीएचसी में भर्ती कराया। एसओ मनोज भाटी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। किसी ने तहरीर नहीं दी है।