फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गृह क्लेश में चालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 07 Jun 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चालक ने गृह क्लेश में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर परिजनों से जानकारी की।
विज्ञापन

कादरी गेट क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी संजीव कुमार (48) बसपा कार्यकर्ता थे। वह प्राइवेट वाहन चलाकर परिवार की गुजर बसर करते थे। उनका मानसिक संतुलन भी काफी समय से ठीक नहीं था। मंगलवार को घर में कहासुनी होने के बाद संजीव ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्र अवनीश कुमार रात को दस बजे कमरे में पहुंचा। पिता को फंदे पर लटका हुआ पाया। अवनीश के शोर मचाने पर मां स्नेहलता, भाई रवी, अभिषेक, बहन कोमल वहां आ गए।
विज्ञापन

अवनीश ने थाने में सूचना देकर बताया कि गृह क्लेश के चलते पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से मामले की जानकारी की। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संजीव की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें