फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी चा नहीं हो सकी लाल सराय पानी की टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लाल सराय में बनी पानी की टंकी की मरम्मत एक साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। जबकि यह काम तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य था। नगर पालिका ने 73 फीसदी भुगतान भी कार्यदायी संस्था को कर दिया है। मरम्मत के बावजूद टंकी से पानी टपकने से गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

लाल सराय पानी की टंकी का निर्माण करीब 35 साल पहले हुआ था। इसकी भंडारण क्षमता 4500 किलोलीटर है। इस टंकी से 11 मोहल्लों में पेय जलापूर्ति की जाती थी। करीब 15 साल पहले टंकी कई स्थानों से टपकने के कारण बंद करा दी गई थी।
इसके बाद से मोहल्ला खटकपुरा, तलैया फजल इमाम, बूरा वाली गली, साहबगंज, घुमना, नया कोटा पार्चा, सुतहट्टी, नेहरू रोड चौक तक, सिकत्तर बाग, इस्माइल गंज सानी, मदारबाड़ी आदि में नलकूपों से सीधे पानी की सप्लाई दी जाने लगी। इन मोहल्लों में करीब 10 हजार कनेक्शन हैं। नलकूपों से प्रेशर कम होने की वजह से पानी का संकट बना रहता है।
विज्ञापन

टंकी की मरम्मत के लिए एक साल पहले 94 लाख रुपये में सीएनडीएस को ठेका दिया गया था। कार्यदायी संस्था को तीन माह में काम पूरा करना था, मगर करीब सात माह में टंकी की मरम्मत की जा सकी। लाल सराय मछली मंडी में लगाए गए नए नलकूप की राइजिंग लाइन डालने का काम शुरू करके अधूरा छोड़ दिया गया। इससे फिलहाल जल संकट दूर होता नहीं दिख रहा है।
पानी की टंकी के नीचे लगे नलकूप की लाइन को पिछले महीने जोड़ा गया था। इससे जब टंकी को भरा गया, तो तली के अलावा दीवारों में कई स्थानों से पानी टपकने लगा। इससे साफ है कि मोटी रकम खर्च के बावजूद गुणवत्तापूर्ण काम नहीं किया गया।
इनसेट
बिजली जाते ही सूख जाती हैं टोंटियां
कई बार लोकल फाल्ट से बिजली गुल हो जाती है। लिहाजा उस क्षेत्र का नलकूप भी बंद हो जाता। इससे तुरंत ही घरों में लगी टोंटियां सूख जाती हैं। यह समस्या त्योहारों के अलावा घरों में कामकाज के वक्त सबसे ज्यादा होती है। इससे लोग परेशान हैं।
इनसेट
साढ़े चार मीटर भरा गया है पानी
त्योहार पर जनता को पानी देने की मंशा से एक नलकूप से कई दिन से टंकी भरी जा रही है। अभी तक उसमें साढ़े चार मीटर पानी भर चुका है। पानी भरते ही पानी टपकने लगा। जबकि टंकी की गहराई सात मीटर है।
कोट
‘दिवाली की वजह से मजदूर चले गए हैं। दो दिन बाद लाइन जोड़ी जाएगी। त्योहार को देखते हुए पानी भरवाया है। टंकी से पानी टपकने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो इसे दिखवाएंगे।’
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें