फर्रुखाबाद। बेटी के नाम की जमीन न बेचने पर ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर दामाद, समधी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहम्मदाबाद थाने के गांव नीबकरोरी निवासी ममता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर मऊदरवाजा थाने में बेटी शिवांगी के पति थम्मीनगला नई कालोनी निवासी आकाश तिवारी, समधी राकेश तिवारी व आकाश के भाई विकास व बहन अरुणा तिवारी पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि उसने अपनी बेटी शिवांगी का विवाह 21 जून 2021 को आकाश से किया था। बेटी के नाम गांव में जमीन है। शुरू से ही ससुराली जमीन बेचने का दबाव बनाने लगे। छह दिसंबर को रक्षाबंधन पर वह घर आई, तो उसने उसके सात हो रहे दुर्व्यवहार की जानकारी दी। 27 सितंबर 2022 को पुत्री की मौत हो गई। ससुरालियों ने उन्हें सूचना नहीं दी। दूसरे दिन पड़ोसियों से पता चलने पर पहुंची, तो पोस्टमार्टम कराने की बजाय ससुरालियों ने दबाव बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।