फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पति सहित नौ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी दी। पुलिस ने पति सहित नौ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीना दरवाजा निवासी शफीना ने महिला थाने में जनपद कन्नौज थाना तालग्राम गांव सराय निवासी पति वाजिद अली, ससुर नन्हे अली, सास खुशनूदी बेगम, देवर साजिद, तालिब, ननद आसमा, साजिया, ननद का लड़का रिषभ, नंदोई सब्बन के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कराया है।
इसमें आरोप लगाया कि 25 जुलाई 2021 को उसका निकाह वाजिद अली के साथ हुआ था। कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। मांग नहीं पूरी होने पर तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी देते थे।
विज्ञापन

22 दिसंबर को इन लोगों ने मारपीट कर गुरसहायगंज के पास छोड़ दिया। 10 फरवरी को पति सहित सभी लोग मायके आए और दहेज को लेकर बातचीत की। परिजनों के इन्कार करने पर गालीगलौज कर मारपीट की। आसपास के लोगों के आने पर ये लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें