फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में काम से दोगुनी निकाल ली धनराशि

Sat, 02 Dec 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीसलपुर बांगर में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल की डीपीआरओ ने जांच की। इसमें निर्माण कार्य से करीब दोगुना भुगतान निकालने का मामला मिला। इससे अब जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बीसलपुर बांगर में करीब 24.50 लाख रुपये से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाना है। इसमें 17 लाख 12 हजार रुपये का भुगतान हो चुका है। जबकि मौके पर काम आधा भी नहीं हुआ है। अक्तूबर में प्रधान धारा सिंह ने बीडीओ से शिकायत की थी कि सचिव ने उनका डोंगल ले लिया। उन्हें बिना बताए श्री बाला जी फर्म के खाते में तीन लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। सामग्री न होने से निर्माण भी रुका है। भुगतान के बावजूद फर्म ने निर्माण सामग्री नहीं दी। इससे अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पूरा कराना संभव नहीं है। प्रधान ने अधिकारियों को यह भी बताया था कि खाते से जो धनराशि निकाली गई, उसमें निर्माण कार्य आधा ही कराया गया। सचिव ने चहेती फर्म के खाते में भुगतान कर गोलमाल किया है।
इस संबंध में अमर उजाला ने 21 अक्तूबर के अंक में, प्रधान को पता भी नहीं, सचिव ने निकाल लिए 3.70 लाख, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसका डीपीआरओ ने संज्ञान लिया। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि वह स्वयं जांच करने गए थे। मौके पर करीब आठ लाख रुपये का निर्माण कार्य मिला, जबकि 17 लाख से अधिक भुगतान निकाला गया है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सचिव अजय दुबे ने बताया कि उनकी तैनाती जुलाई में हुई, जबकि ग्राम पंचायत खाते से इससे पहले ही धनराशि निकाली गई थी। इसी वजह से वह निर्माण नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें