फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गोशाला में कुत्ता नोच रहा गोवंश का शव, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गोशाला में गोवंश का शव कुत्ता नोच रहा है, इसका सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुगांव देवी मंदिर से रोशनाबाद जाने वाली गोशाला का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गोसंरक्षण पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। प्रति गोवंश चारा के लिए 50 रुपये प्रतिदिन का खर्च शासन से मिल रहा है। जबकि गोपालकों का मानदेय अलग से दिया जा रहा है। इसके बावजूद गोपालकों की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोशाला में पड़ा गाय का शव कुत्ता नोचता दिख रहा है। इससे साफ है कि गोपालकों की अनदेखी से गोवंश दुर्दशाग्रस्त हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुगांव देवी मंदिर से रोशनाबाद जाने वाले मार्ग पर स्थित गोशाला का वीडियो बनाया गया है। हालांकि यह वीडियो किस स्थान और किस समय का है, इसकी अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.नीरज कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें