फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल न करने वाली डॉक्टर हटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को तीन दिन तक टरकाने के बाद भी मेडिकल परीक्षण न करने वाली डॉक्टर को लोहिया अस्पताल से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ अभी जांच चल रही है, कार्रवाई की भी तैयारी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की निवासी दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए लोहिया अस्पताल भेजा था। लोहिया अस्पताल में तैनात डॉ. असमा वसीम ने सजातीय आरोपियों को बचाने के लिए तीन दिन तक उसे टरकाया। 24 अगस्त को सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह कोतवाल के साथ खुद ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने लोहिया अस्पताल पहुंचे। मेडिकल न करने को लेकर डॉक्टर व सीओ सिटी में जमकर विवाद हुआ था।
इसका एक युवक वीडियो बनाने लगा। इस पर डॉक्टर ने युवक से मारपीट कर दी और अपने पति डॉ. इमरान, देवर आदि को बुला लिया। इससे अस्पताल में जमकर हंगामा भी हुआ था। युवक ने डॉक्टर दंपती व उनके परिजनों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन

विवाद और आरोपों से घिरीं डॉ. असमा वसीम की सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने शुक्रवार को लोहिया अस्पताल से संबद्धता समाप्त कर दी। उन्हें मूल तैनाती सीएचसी मोहम्मदाबाद में ड्यूटी करने के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि पूरे प्रकरण की तीन सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट में यदि डॉक्टर दोषी पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें