फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जीएसटी की कम वसूली पर डीएम नाराज, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर की बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा की। वाणिज्य कर विभाग की राजस्व वसूली की स्थिति बेहद खराब मिली। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह की अध्यक्षता में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक हुई। वाणिज्य कर विभाग की वसूली कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि जिले में बाहर से आने वाली बसों की चेकिंग कर टैक्स चोरी रोकी जाए। कम वसूली पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
स्टांप एवं निबन्धन विभाग की राजस्व वसूली लक्ष्य से कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को आरसी की शत प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए। सभी मंडियों के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए मंडी निदेशक को पत्र लिखने के लिए कहा। मंडी सचिवों को करवंचन की प्रभावी कार्रवाई कर वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग की भी राजस्व लक्ष्य से कम पाया गया। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें