फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जिला स्तरीय भाला फेंक टीम का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रूखाबाद। स्टेडियम में हुए ट्रायल के आधार पर जिला स्तरीय भाला फेंक टीम का चयन किया गया। टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों ने पूरा दम लगाकर भाला फेंका।
गुरूवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय भाला फेंक टीम का चयन किया गया। विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों का पंजीकरण कर उनके खेल का परीक्षण किया गया। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में अभिषेक प्रथम, शिवांश द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में आकृति सिंह पग्रथम, मान्यता द्वितीय रहीं। 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों में अंकित राजपूत प्रथम, जितिन कुमार द्वितीय, बालिका वर्ग में अलीशा प्रथम रहीं।
18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों में अतुल कुमार प्रथम, सूफीयान द्वितीय, बालिका वर्ग में मोनिका राठौर प्रथम रहीं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालकों में सुुरजीत सिंह प्रथम, सचिन द्वितीय रहे। जतिन चौहान ओर अंबर अली को आरक्षित खिलाड़ी की श्रेणी में रखा गया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव योगेश शुक्ला ने बताया कि चयनित टीम के खिलाड़ी कानपुर नगर के पालिका स्टेडियम में सात अगस्त को होने वाली राज्य स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के चयन के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, शिवा गहरवार, जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष संजीव कटियार, तकनीकी अधिकारी कुलदीप यादव, अरुण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें