फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रेन को पटरी से उतारने का षड़यंत्रकारी जिला बदर आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ट्रेन को पटरी से उतारने के मकसद से रेल लाइन पर लोहे का बोर्ड रखने वाले जिला बदर आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कराई गई थी। बाद में नाम प्रकाश में आने पर आरोपी को पकड़कर अदालत में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।
कमालगंज व खुदागंज रेलवे स्टेशनों के बीच फाटक संख्या 131 के पास आठ जुलाई की रात साढ़े 11 बजे अज्ञात लोगों ने रेलवे लाइन पर एक लोहे का बोर्ड रख दिया था। मंशा ट्रेन को पलटाने की बताई जा रही है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने थाने में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मोबाइल की लोकेशन और आसपास के लोगों के बयानों के बाद कमालगंज निवासी शिवम द्विवेदी का नाम प्रकाश में आया। आरपीएफ ने शिवम को गिरफ्तार कर रेलवे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शिवम आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ कमालगंज थाने में आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह जिला बदर आरोपी भी है। उसने कुछ अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। आरपीएफ उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें