फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मूर्तियां स्थापित करने पर साधुओं व ग्रामीणों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। पट्टे की भूमि पर मूर्तियां स्थापित करने पर साधुओं व ग्रामीणों में विवाद हो गया। एसडीएम व सीओ कायमगंज ने मौके पर नाप जोख करवाकर मूर्तियां हटवा दीं। पुलिस ने इस मामले में चार साधुओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शाहीपुर निवासी बृजेश को 40 वर्ष पहले 10 बीघा जमीन पट्टे पर मिली थी। इसमें नौ बीघा जमीन पर उसका कब्जा है। एक बीघा जमीन पर गांव के कुछ लोग झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। जमीन के पास एक मंदिर है। मंदिर में साधु धर्मपाल यादव रह रहे हैं। बुधवार सुबह साधु धर्मपाल ने अन्य साधुओं के साथ मिलकर पास की 10 डिसमिल जमीन पर तीन मूर्तियां स्थापित कर दीं।
जानकारी होने पर बृजेश सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। इस पर साधुओं व ग्रामीणों का आपस में विवाद होने लगा। ग्रामीण की सूचना पर एसडीएम कायमगंज यदुवंश कुमार, सीओ सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम के आदेश पर राजस्व कर्मियों ने जमीन की नाप जोख की। एसडीएम के आदेश पर स्थापित मूर्तियों को वहां से हटवा दिया गया। बाकी जमीन पर पड़ी झोपडियां हटवा दी गईं। पुलिस ने चार साधुओं को हिरासत में ले लिया। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पट्टे की जमीन पर मूर्तियां स्थापित की गई थी। नाप जोख के बाद उनको हटवा दिए गए।
विज्ञापन

सपा सरकार में एक बीघा भूमि कब्जा करने का आरोप
पीड़ित बृजेश ने बताया कि उसकी पट्टे की एक बीघा जमीन दबंगों ने सपा सरकार में झोपड़ी डालकर कब्जा कर ली थी। इस मामले में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। उसके बाद भी सुनवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें