फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव रुनी चुरसई में बाइक की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

गांव चुरसई निवासी सूरजपाल(35) की घर के बाहरी कमरे में दुकान है। वह पैरों से दिव्यांग थे। देर शाम वह अपनी दुकान से पास में ही लगे हैंडपंप पर पानी पीने गए थे। इसी दौरान आई तेज रफ्तार बाइक ने उनके टक्कर मार दी। जिससे सूरजपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेज दिया। अविवाहित सूरजपाल दो भाइयों में बड़े थे। छोटा अखिलेश लोधी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें