फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीआईओएस ने 248 कॉलेजों के शिक्षकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इंस्पायर अवार्ड योजना में जनपद के प्रधानाचार्य रुचि नहीं ले रहे हैं। यह हाल तब है, जब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आवेदन की तिथि बढ़ाते हुए ज्यादा से ज्यादा आवेदन करवाने के आदेश दिए थे। जनपद में अभी तक मात्र 25 विद्यालय ही लक्ष्य पूरा कर सके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लापरवाही बरतने पर 248 कॉलेज के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों का वेतन रोकते हुए 15 अक्तूबर तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों का आवेदन पहले 15 सितंबर तक करवाया जाना था। लक्ष्य की पूर्ति न होने पर इसकी तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी गई है। जनपद के प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय से पांच-पांच छात्र-छात्राओं के पंजीकरण कराने के निर्देश हैं। अभी तक जनपद में 25 कॉलेजों ने ही अपना लक्ष्य पूरा किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि लक्ष्य पूरा न करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। लक्ष्य पूरा होने के बाद ही इन लोगों का वेतन निर्गत किया जाएगा। जनपद में अभी तक करीब 150 से ज्यादा छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें