फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ़र्रुख़ाबाद के सिटी अस्पताल के मालिक के भाई पर कार हड़पने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरेली के सर्विस सेंटर से कार ले जाने का मामला बरेली। फ़र्रुख़ाबाद के सिटी हास्पिटल के मालिक के भाई पर धोखाधड़ी कर लग्ज़री कार हड़पने का मुक़दमा दर्ज हुआ है। बरेली पुलिस जल्द ही गाड़ी बरामद करने फ़र्रुख़ाबाद जाएगी। मॉडल टाउन के कारोबारी जसविंदर सिंह ने बरेली के किला थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले एक कार लखनऊ के सेल्समैन विनय तलवार के जरिए खरीदी थी। उसके मालिक फर्रुखाबाद सिटी अस्पताल के मालिक के भाई अरुण सिंह गंगवार थे। अरुण ने भुगतान के बाद कार के सारे पेपर जसविंदर को सौंप दिए थे। कार के कागज ट्रांसफर नहीं कराए थे। इस बीच कार का एक्सीडेंट होने पर 16 मार्च को उसे मरम्मत को भेजा। लॉकडाउन होने से सर्विस सेंटर दो महीने बंद रहा। मई में सर्विस सेंटर के कर्मचारी जितेन्द्र ने बताया कि 21 मई को आपकी कार मिल जाएगी। आरोप है कि 21 मई को जब जसविंदर अपनी कार लेने पहुंचे तो पता चला कि उनकी कार को अरुण गंगवार को दे दी गई है। इस पर जसविंदर नें सर्विस सेंटर के मालिक शिवम गुप्ता से बात की। तब कंपनी कर्मचारी ने आरोपी अरुण से फोन पर बात कराई तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। जसविंदर की ओर से थाना किला में अरुण गंगवार, शिवम गुप्ता व कर्मचारी राहुल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अरुण गंगवार के भाई अजीत गंगवार ने बताया कि जसविंदर से बात हो चुकी है। जल्द ही मामला निपट जाएगा। धोखाधड़ी का आरोप गलत है। मामला लेन देन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें