फर्रुखाबाद। सचिव व प्रधान के बीच चल रही खींचतान के चलते नवाबगंज की ग्राम पंचायत जरहरी में एक वर्ष से विकास कार्य ठप हैं। डीपीआरओ ने बुधवार को पंचायतघर में प्रधान व सचिव को बुलाकर गत वित्तीय वर्ष की वार्षिक पुस्तिका बंद कराई।
ब्लाॅक नवाबगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरहरी में करीब एक वर्ष से विकास कार्य नहीं कराए गए। ग्राम पंचायत खाते से कोई भुगतान भी नहीं हुआ। हालात यह हैं कि सचिव व प्रधान के बीच खींचतान से डोंगल नहीं लगाया गया, इससे पंचायत सहायक व केयरटेकर का मानदेय भुगतान भी लटका है। डीपीआरओ राजेश चौरसिया गांव पहुंचे।
प्रधान व सचिव को पंचायतघर में बुलाया। उन्होंने दोनों के डोंगल लगवाकर वार्षिक पुस्तिका लेखाबंदी कराई। पता चला है कि पंचायतघर का कंप्यूटर सिस्टम प्रधान अपने घर पर ही रखते हैं।
डीपीआरओ ने बताया कि वह एडीओ किशनपाल के साथ पंचायतघर में कंप्यूटर पर भुगतान की स्थिति देखी। पता चला है कि प्रधान का पति ही पूरा काम देखता है और मनमाने तरीके से काम कराना चाहता। इसी वजह से सचिव से मतभेद चल रहे हैं।