फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जख्मी सड़कों पर मरहम लगना शुरू

Sun, 13 Mar 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रेलवे रोड की खुदी पड़ी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की जर्जर प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य नगर पालिका प्रशासन ने शुरू कर दिया है। पहले चरण में त्रिपोलिया चौक से रेलवे रेलवे स्टेशन तिराहा तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अमर उजाला ने शहर की जख्मी पड़ी सड़कों की खबर को 23 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए पालिका प्रशासन ने सड़कों को बनाने की सुधि ली। पालिका प्रशासन की मानें तो 80 लाख से हॉटमिक्स सड़क व 67 लाख से फुटपाथ बनेगा।
विज्ञापन


 त्रिपोलिया चौक से रेलवे स्टेशन तिराहा तक सड़क जेसीबी से खुदवाई जा चुकी है। शुक्रवार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे और शनिवार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इस सड़क को बनाकर कंपलीट कर दिया जाएगा। ईओ पीके श्रीवास्तव ने बताया कि त्रिपोलिया चौक से रेलवे रोड की सड़क हाटमिक्स प्लांट से 80 लाख रुपये में बनेगी। फुटपाथ में 67 लाख रुपये खर्च होंगे। शुक्रवार रात और शनिवार रात को सड़क बनाकर तैयार कर दी जाएगी।

पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने बताया कि इस सड़क के अलावा कादरीगेट से लेकर नाला मछरट्टा की सड़क भी शीघ्र ही बनाई जाएगी। इसके अलावा साहबगंज चौराहा से गंगा दरवाजा तक की सड़क भी बनवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें