फर्रुखाबाद। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता राहुल कुमार, पंकज कुमार, अंकित शाक्य, दिनेश चंद्र शर्मा आदि ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार बिना कटौती के 24 घंटे बिजली आपूर्ति कर रही है। वहां लोगों का बिजली बिल भी माफ है। जबकि प्रदेश सरकार वादा करने के बावजूद बिजली कटौती कर रही है। उन्होंने प्रदेश में गर्मी से हुई मौत के मामलों में परिजनों को मुआवजा देने व निर्बाध बिजली आपूर्ति करने की मांग की। साहब सिंह, गौतम कुमार, शिवम दुबे, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।