फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर तेजाब फेंकने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला पर तेजाब फेंकने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परेशान पीड़ित पक्ष ने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कहा कि आरोपी मुकदमे में समझौते के लिए धमकी दे रहा है। एसपी ने सीओ कायमगंज को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छतरई निवासी भारत प्रजापति शुक्रवार को पत्नी मुन्नी देवी के साथ फतेहगढ़ स्थित एसपी कार्यालय में पहुंचे।
उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमेें आरोप लगाया कि 31 अगस्त को पत्नी छत पर सो रही थी। रात को लगभग 12 बजे गांव का ही अभिषेक दीवार फांदकर छत पर आ गया। उसने पत्नी मुन्नी देवी पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन

इसमें पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने भारत की तहरीर पर अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी अभिषेक को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

मुकदमे में समझौते को लेकर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें