फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह से फतेहगढ़ सीएचसी में होगी प्रसव की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ सीएचसी में अगले माह से प्रसव की भी सुविधा उपलब्ध होगी। मंगलवार को सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने जरूरत के उपकरण व अन्य संसाधन पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहीद लेफ्टीनेंट कमांडर कौशलेंद्र सिंह राठौर चिकित्सालय (फतेहगढ़ सीएचसी) में पिछले दो वर्ष से एल-2 अस्पताल संचालित है।
इसमें आयुष चिकित्सक बृजेश मिश्र ओपीडी में मरीज देखते हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरसी माथुर के अलावा डॉ. सुमित शाक्य, दो फार्मासिस्ट सहित पूरा स्टाफ तैनात है।
अब कोरोना संक्रमण के मरीज भी गंभीर हालत में नहीं पहुंचते हैं। इससे अस्पताल के संसाधनों का इस्तेमाल भी नहीं हो पाता है। 75 बेड के अस्पताल का मरीजों को लाभ मिले।
विज्ञापन

इसके लिए सीएमओ ने निरीक्षण कर लेबर रूम, कमरों, प्रसूताओं के लिए वार्ड आदि की व्यवस्थाएं देखीं।
उन्होंने अधीक्षक से कहा कि अस्पताल में प्रसव की सुविधा बढ़ाई जा सकती है। ओपीडी भी और बेहतर तरीके से चलाई जाए, जिससे क्षेत्रीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ मिल सके।
उन्होंने प्रसव संबंधी उपकरण व अन्य जरूरत वाली सामग्री की सूची बनाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में अक्तूबर से प्रसव की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें