फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बस अड्डे से हर 20 मिनट में रवाना होंगी दिल्ली-आगरा की बसें

Sun, 22 Feb 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डे से आगरा और दिल्ली के लिए जाने वाली बसों के चालक-परिचालकों की मनमानी खत्म होगी। अब बसें 20 मिनट में रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

कई बार चालक-परिचालक आधा-आधा घंटे तक बस को रोके रखते थे। इससे यात्री अपने गंतव्य में देर से पहुंच पाते थे। यही नहीं अन्य बसों के स्टाफ से विवाद भी हो जाता था। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने शनिवार को निर्देश जारी कर कहा कि आगरा और दिल्ली के लिए जाने वाली बसें हर हाल में प्रत्येक 20 मिनट में रवाना हो जाएंगी। इससे अधिक बसों को काउंटर पर नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने बस अड्डा पर तैनात अधीनस्थों को यात्रियों के हित में आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें