फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इकरारनामा के बहाने कराया बैनामा, मुकदमा दर्ज

Tue, 09 May 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इकरारनामा के बहाने 1.95 करोड़ रुपये की जमीन में से दो प्लाटों का बैनामा कराने के मामले में पीड़िता ने एसपी के आदेश पर लेखपाल समेत चार नामजदों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने मारपीट का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

राजेपुर थाने के गांव बदनपुर निवासी आरती की एक जमीन मऊदरवाजा थाने के गांव नूरपुर में है। आरती ने अमृतपुर के खुटिया निवासी अरुण त्रिवेदी हाल निवासी मसेनी व लेखपाल प्रवेश तोमर के घर पर 1.95 करोड़ में सौदा किया था। 24 लाख रुपये बयाना के खाते में डाल दिए। इकरारनामा के लिए 20 मार्च 2018 को तहसील बुलाया। वह तहसील पहुंची, तो अरुण त्रिवेदी और प्रवेश तोमर ने गुमराह करके धोखाधड़ी कर दो बैनामा स्वदेश त्रिवेदी निवासी खुटिया व ब्रजेश कुमार बाजपेई निवासी सिविल लाइन नट मढ़ैया फतेहगढ़ के नाम करवा लिए। 18 नवंबर 2022 को अरुण त्रिवेदी व लेखपाल प्लाट पर कब्जा करने गए, तब पता चला कि जालसाजी से बैनामा करवा लिया गया। बैनामा निरस्त कराने के लिए वह 12 दिसंबर 2022 को कचहरी गई, तो वहां अरुण त्रिवेदी ने दो साथियों के साथ रोक लिया। उन्होंने कुछ भी कार्रवाई कराने पर उठवा लेने की धमकी दी। गाली-गलौज कर वहां से भगा दिया। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग में भी शिकायत की। एसपी के आदेश पर अरुण त्रिवेदी, प्रवेश तोमर, स्वदेश त्रिवेदी, ब्रजेश कुमार बाजपेई व दो अज्ञात पर मऊदरवाजा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें