फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा में डूबने से इकलौते बेटे की मौत, मातम

Sun, 11 Jun 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मौसी की शादी में शामिल होने आए एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। युवा पुत्र की मौत के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र के निवासी जय सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उनकी ससुराल मऊदरवाजा थाने के गांव नीवलपुर टटिया में है। उनके ससुर रामपाल की बेटी कोमल की सोमवार को कायमगंज से बरात आनी है। शादी में शामिल होने जय सिंह की पत्नी रेखा व पुत्र आदि (19) दो दिन पहले आया था। शनिवार दोपहर बाद गर्मी अधिक होने की वजह से गांव के ही कुछ युवकों के साथ वह भैरोंघाट की ओर गंगा में नहाने चला गया।
बताते हैं कि युवक को पानी की गहराई का पता नहीं चला। वह गहरे में समा गया। साथ के युवकों ने शोरगुल करके आसपास के लोगों को बुला लिया। काफी प्रयास के बाद उसे निकालकर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में मातम पसर गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए। उसकी दो बहनें शिल्पी व रुचि हैं। रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें