फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: कल्पवास के दौरान हालत बिगड़ने से संत की मौत, दामाद ने की अंत्येष्टि

Sat, 28 Jan 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरिद्वार में आश्रम बनाकर रह रहे हरदोई के एक संत की रामनगरिया में कल्पवास के दौरान हालत बिगड़ गई। उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे दामाद ने पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। हरदोई शहर के मोहल्ला बेटगंज शहर निवासी अशोक कुमार अग्रवाल (75) ने कई साल पहले घर त्याग कर सन्यास धारण कर लिया था।

विज्ञापन


वह माघ माह के पहले दिन से ही रामनगरिया में कल्पवास कर रहे थे। शनिवार सुबह उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। साथ में रह रही शिष्या आनंदी दास उन्हें एंबुलेंस से लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोरचरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कानपुर निवासी उनके दामाद पन्नालाल मालपाणी को जानकारी दी। दोपहर में वह अस्पताल पहुंचे और शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही सुपुर्दगी में ले लिया। शिष्या ने बताया कि गुरुजी माघ मेला में कल्पवास करने के लिए पौष पूर्णिमा को आए थे।

पन्नालाल ने बताया कि अशोक कुमार के कोई बेटा नहीं है। उन्होंने हरिद्वार में आश्रम बनाया है। वह वहीं रहते थे। वह किसी से मतलब नहीं रखते थे। वह इकलौते दामाद होने के बावजूद करीब 15 साल से मुलाकात नहीं हुई थी। फोन पर बातचीत होती रहती थी। कभी कुछ रुपयों की जरूरत हुई, तो वह फोन कर देते थे। हरदोई में भी परिवार का अब कोई नहीं है। लिहाजा उन्होंने पांचाल घाट पर ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। वह कई सालों से बीमार रहते थे। रामनगरिया में आने की भी उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें