फर्रुखाबाद। रंजिश में युवक पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर अपहरण की कोशिश की। पुलिस ने मां की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कर्नलगंज निवासी साधना चौहान ने बताया कि शनिवार को शिवम घर पर था। इसी दौरान मोहल्ले के सागर, अन्नू अपने चार अन्य साथियों के साथ आए और रंजिश में गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। यह लोग शिवम को पकड़कर जान से मारने की नीयत से बरगदिया घाट की ओर खींचकर ले जा रहे थे। मोहल्ले के लोगों के ललकारने पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मां साधना चौहान की तहरीर पर सागर व अन्नू सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घायल शिवम का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया।