फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क पर पड़ा मिला था शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Thu, 15 Dec 2022 03:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कमालगंज थाना क्षेत्र में युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला था। परिजनों ने रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। साथ ही, परिजन शव लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह परिजनों को सड़क किनारे पड़ा मिला। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वह शव लेकर सीधे थाने पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नारायनपुर गढ़िया खेड़ा निवासी मनोज पाल (35) मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे गांव की दुकान से बीड़ी लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचा। इस पर पिता रामरक्ष पाल व भाई अमन ने खोजबीन की, तो गांव में सड़क किनारे मनोज पड़ा मिला।
सीएचसी ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। रामरक्ष पाल ने गांव के ही दो लोगों पर रंजिश के चलते पुत्र की हत्या करने को आशंका जताई। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मनोज चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी तीन बहने हैं। भाई निर्दोष, अमन व मां रामवती रो-रोकर बेहाल हो गईं। अमन ने बताया कि भाई अश्वनी की तीन वर्ष पूर्व हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई थी। मनोज पर हत्या का मुकदमा गांव के ही एक लोगों ने 2016 में दर्ज कराया था। मनोज जमानत पर बाहर था।
विज्ञापन

इसी मुकदमे को लेकर गांव के लोगों से रंजिश है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें