फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
गांव कल्लू नगला के पास बाग में रोते बिलखते स्वदेश के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। युवक का शव गुरुवार सुबह पेड़ से लटका मिला। हाथ और पैर में खून लगा देख परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कल्लू नगला निवासी राम औतार राजपूत का 20 वर्षीय पुत्र स्वदेश कुमार बुधवार रात करीब 11 बजे घर से बिना बताए चला गया था। परिजनों ने खोजबीन की, पता नहीं चला। सुबह गांव के पास स्थित मकूनगला निवासी विनोद के बाग में लोगों ने गमछे के फंदे से स्वदेश का शव लटका देखा।
जानकारी पर स्वदेश के पिता रामऔतार, मां गीता देवी व भाई आदि परिजन मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान प्रमोद यादव की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मां गीता देवी ने पुलिस को बताया कि स्वदेश गुजरात में एक धागा मिल में काम करता था।
विज्ञापन

वह रविवार को ही लौटा था। हाथों की अंगुलियों व पैर पर खून लगा देख गीता ने पुत्र की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई। इस पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
सीओ ने जांच की। पिता रामऔतार ने बताया कि पुत्र अपने साथ गमछा नहीं रखता था।
फंदे वाला गमछा उसके परिवार में किसी का नहीं है। स्वदेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। भाई नीरज, कृष्णा, दिलखुश, बहन मालती व सुमन का रो-रोककर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

सीओ रविंद्र नाथ राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें