फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ के पानी में डूबे युवक का 21 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। नाव पलटने से बाढ़ के पानी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन 21 घंटे बाद गोताखोरों ने तलाश कर बाहर निकाल लिया। युवक की दो वर्ष पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी नीतेश राजपूत (25) शनिवार को साथी हरदौल व प्रताप के साथ खेत से चारा काटकर नाव से लेकर आ रहा था। वजन अधिक होने से नाव बाढ़ के पानी में पलट गई। तीनों युवक पानी में डूबने लगे। पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने पानी में छलांग लगाकर हरदौल व प्रताप को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन नीतेश का पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गोताखोरों से नीतेश की तलाश शुरू करवाई। देर शाम तक उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह गोताखाेरों ने फिर से तलाश की। दो घंटे की मशक्कत के बाद नीतेश का शव बाढ़ के पानी से बाहर निकाल लिया। नीतेश की दो वर्ष पहले रचना से शादी हुई थी। उसके छह माह की एक बेटी है। पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें