फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पेड़ पर फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। घर से रविवार को घास काटने गए युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेलासराय गजा निवासी शमशुद्दीन का 22 वर्षीय पुत्र इमरान रविवार को घास लेने के लिए गया था। देर शाम तक इमरान वापस नहीं आया। सोमवार की सुबह परिजन खोज करते हुए खेतों की ओर पह़ुंचे। तभी ग्रामीण जगत प्रकाश के खेत में इमरान को फंदे पर लटका हुआ पाया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पिता ने बताया कि पुत्र इमरान का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें