फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 30 Apr 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। देर तक घूमने से रोकने पर युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर शव लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। दूसरे दिन परिजनों ने पुलिस के सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। वही, प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव श्रृंगीरामपुर निवासी विजय पांडेय (19) शनिवार रात करीब 9 बजे घर पहुंचा। देर रात तक बाहर घूमने पर मां रेशमा पांडेय ने विजय को डांट दिया। इसके बाद विजय कमरे में चला गया और चादर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद रेशमा कमरे में खाना लेकर पहुंची तो शव लटका देख चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव को उतार लिया। विजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई दीपक पांडेय आगरा में पुलिस विभाग में सिपाही है। दूसरा भाई पवन पीसीएस की तैयारी कर रहा है। पिता श्याम नारायण की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पिता भी पुलिस विभाग में नौकरी करते थे। रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें