फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर में फंदे से लटका मिला ट्रैक्टर चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी व सास-ससुर से कहासुनी के बाद रविवार की सुबह ट्रैक्टर चालक कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला अस्तबल तराई निवासी अफजल (35) ट्रैक्टर चलाकर परिवार को भरण पोषण करता था। उसकी पहली शादी 15 वर्ष पहले हुई थी। पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गई। उससे अफजल को तीन संतानें हैं। आठ माह पहले शहर कोतवाली के मोहल्ला शमशेेर खानी निवासी गफूर की पुत्री अर्शी से उसका दूसरा विवाह हुआ था।
अर्शी व अफजल में घरेलू क्लेश रहता था। अर्शी मायके गई हुई थी। शनिवार रात को गफूर, पुत्री अर्शी व पत्नी के साथ दामाद अफजल से मिलने के लिए पहुंचे थे। वहां तीनों की अफजल से काफी देर तक बात हुई। इस बीच पति-पत्नी में नोकझोंक भी हुई। पिता के साथ पहुंची अर्शी ने थाने में रात को पति अफजल की शिकायत की थी। रात को पुलिस भी जांच करने के लिए अफजल के घर गई और वापस चली आई थी। इससे परेशान अफजल ने कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाया और जान दे दी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह मां नूरजहां पुत्र को जगाने कमरे में पहुंची। वहां अफजल को फंदे पर लटका हुआ पाया। नूरजहां के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग आ गए। सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, एसओ आमोद कुमार सिंह फाेरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक अफजल की मौत फंदा लगाने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी व ससुरालीजनों से विवाद के चलते ट्रैक्टर चालक ने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें