फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीमा विवाद में पांच घंटे फंदे पर लटकता रहा अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीमा विवाद में पांच घंटे अधेड़ का शव फंदे पर लटकता रहा। कादरीगेट व राजेपुर पुलिस मौके पर जांच करने के बाद एक दूसरे का क्षेत्र बताकर मामले को टालते रहे। सीओ अमृतपुर मौके पर पहुंचे तब कहीं जाकर कादरीगेट पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र की चौकी पांचालघाट दुर्वासा ऋषि आश्रम के पीछे गांव अमेठी कोहना निवासी शिवाजी का खेत है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने खेत में लगे बेर के पेड़ पर अधेड़ को फंदे पर लटका हुआ देखा। लोगों ने कादरीगेट व राजेपुर थाना पुलिस को लगभग नौ बजे सूचना दी। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एक दूसरे का थाना क्षेत्र बताकर कार्रवाई करने से कतराते रहे।
पांच घंटे धूप में अधेड़ कर शव फंदे पर लटका रहा। इसकी जानकारी जब उच्चाधिकारियों को हुई तो उन्होंने सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय को मौके पर भेजा। सीओ मौके पर पहुंचे और सीमा विवाद को लेकर मातहतों की फटकार लगाई। सीओ के हस्तक्षेप करने पर कादरीगेट थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। लेकिन अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो गई।
विज्ञापन

तलाशी में मिला जेब से सुसाइड नोट
अधेड़ के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। सूत्रों की माने तो इसमें चार लोगों के नाम लिखे थे और घटनाक्रम के बारे में लिखा हुआ था। सीओ अमृतपुर ने सुसाइड नोट जेब में रख लिया। पूछने पर बताया कि जांच के बाद इस तथ्य को उजागर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें