फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता दिव्यांग का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
अमित की फाइल फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांच दिन से लापता दिव्यांग का शव गांव से कुछ दूरी पर तालाब में उतराता मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव हरसिंहपुर गोवा निवासी अमित कुमार (25) हाथ और पैर से दिव्यांग था। वह 10 नवंबर की शाम घर से खेत पर जाने के लिए निकला था।
इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा। अमित के भाई अतुल कुमार ने इसकी मौखिक सूचना थाना पुलिस को दी थी। काफी खोजबीन के बावजूद अमित का पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही तालाब में शव उतराते देखा। बाहर निकालने पर परिजनों ने अमित के रूप में पहचान की। अतुल की लिखित सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें