फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हत्या कर युवक का शव खेत में फेंका, आंखें निकालीं

Sun, 04 Jun 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी से शहर जाने की बात कहकर घर से निकले युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। युवक की दोनों आंखें भी निकाल ली गईं। शरीर पर चोटें के निशान भी बताए जा रहे हैं। पिता ने गांव के ही एक ग्रामीण पर साथियों संग पुरानी रंजिश में हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा के गांव बेनी नगला निवासी विपिन कुमार पाल (30) शुक्रवार सुबह 11 बजे घर से अपनी पत्नी रूबी से शहर जाने की बात कहकर निकला था। विपिन के पिता रामसनेही, मां गंगा देवी व भाई मौजपाल व ओमपाल एटा के अलीगंज में एक गमी में गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटा, तो पत्नी ने मोबाइल पर फोन किया, मगर नहीं उठा। घर लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, फिर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पिता रामसनेही खेत में चारा लेने गए। उन्हें नाली पर विपिन का लहूलुहान शव पड़ा मिला। इस पर उनकी चीख निकल गई। हत्यारों ने उसकी आंखें भी निकाल ली थीं।
सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पिता रामसनेही ने थाने में गांव के ही रमेश व अज्ञात साथियों पर हत्या करने का शक जताया है। आरोप लगाया कि करीब 20 साल पहले रमेश के परिजनों ने उनके दूसरे पुत्र शिशुपाल की हत्या कर दी थी। उसी रंजिश में विपिन की हत्या करने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विपिन के चार साल की बेटी काव्या भी है। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। करीब एक माह पहले ही घर आया था। दो तीन दिन में नौकरी पर जाने की बात कह रहा था। मगर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें