फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बैंक के चपरासी का शव पेड़ पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 10 Jun 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कमालगंज में बैंक के चपरासी का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। थाना क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी सोनपाल उर्फ सोनू (25) नसरतपुर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में प्राइवेट चपरासी का काम करता है। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे सोनपाल घर से गांव जाने की बात कहकर चला गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसके भाई मोनू ने खोजबीन की। पता न चलने पर मोनू घर चला गया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घर से एक किलोमीटर दूर स्थित आम के पेड़ पर सोनपाल का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


सूचना पर दरोगा नागेंद्र सिंह व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मां सरस्वती व आरती शव के पास बिलखती रहीं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई मोनू ने बताया कि सोनपाल बैंक में चपरासी की नौकरी करता है। शाम को वह घर से निकल गए थे। उन्होंने दो दिन पूर्व घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मामले में थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि शव लटके होने की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें