फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। घर से गांव जाने की बात कहकर निकले युवक का शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बटाईदार की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जांचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी अभय प्रताप सिंह (36) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। पत्नी अंजली बच्चों के साथ फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मसेनी में रह रही है। कुछ दिन पहले अभय प्रताप घर आया था। गुरुवार को अभय के बेटे सोना का जन्मदिन था। पत्नी पुत्र के जन्मदिन की तैयारी कर रही थी। सुबह पांच बजे अभय पत्नी अंजली से गांव में खेत देखने की बात कहकर निकल आया। लगभग आठ बजे बटाईदार मुरारी खेत पहुंचा। उसने अभय प्रताप को उसके ताऊ के खेत में जामुन के पेड़ पर अंगौछे से फंदे पर लटका हुआ पाया।
मुरारी ने इसकी सूचना अभय के पूर्व प्रधान चाचा कृष्ण पाल सिंह को दी। चाचा परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को फंदे से उतारा। अभय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मां सुशीला देवी, भाई जितेंद्र, अखिलेश व पत्नी अंजली को रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में अभय की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई।
विज्ञापन

एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन हत्या के कारण के बारे में कोई सही जानकारी नहीं बता पाए।
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
अभय प्रताप सिंह के शव को पेड़ से उतारने के बाद पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में अभय ने लिखा था कि वह आत्महत्या कर रहा है। इसमें किसी का दोष नहीं है। उसके बच्चों का ख्याल रखना। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों से भी जानकारी की, लेकिन कोई कारण नहीं बता पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें