फर्रुखाबाद। किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। किशोरी के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। वह दादी के साथ रहती थी। लॉकडाउन के वक्त वह घर से लापता हो गई थी, तब पुलिस ने जयपुर से खोज निकाला था।
मऊदरवाजा थाने के एक मोहल्ला निवासी 14 साल की किशोरी का शव दोपहर बाद मकान के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे कुंडे पर लटका मिला। घर पहुंची दादी ने शव देख आसपास के लोगों को सूचना दी। शव उतारकर पुलिस को बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर दी है। मोहल्ले वालों का कहना है कि छह माह की अवस्था में ही किशोरी के माता-पिता की मौत हो गई थी।
किशोरी लॉकडाउन के दौरान अचानक गायब हो गई थी। पुलिस ने उसे जयपुर से खेाज निकाला था। दादी का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अमित गंगावर ने बताया कि किशोरी के फंदा लगाने की जानकारी मिली है, मगर परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। काफी गरीब परिवार बताया गया है।