फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरे भाई- बहनों के शव आने से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। मौसेरे भाई-बहनों के शव आने से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। तीन मौतों से गांव में सन्नाटा पसरा रहा। दोनों परिवार में पुत्र एक ही था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हब्बापुर निवासी वंशप्रदीप कटियार की बेटी तनु (17), विद्या देवी (13) गांव के निवासी मौसा रामबाबू के बेटे हनी (20) के साथ कानपुर नगर कोतवाली बिल्हौर के गांव मुराठपुरवा में अपनी ननिहाल गए थे।
चार अक्तूबर को तीनोँ भाई-बहन अन्य चार रिश्तेदारों के बच्चों के साथ कोठी घाट पर हवन सामग्री विसर्जित करने गए थे। वहां गहरे पानी में एक दूसरे को बचाने में सभी लोग डूब गए थे। एक किशोर को गोताखोरों ने गंगा से निकाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तनु, विद्या देवी, हनी सहित सभी छह लोगों के शव गंगा से बरामद हो गए।
पुलिस ने बुुधवार देर रात व गुरुवार सुबह सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया। परिजन भाई-बहनों के शव लेकर शाम को पांच बजे पांचाल घाट पहुंचे।
वहां मौजूद परिजन तीनों शवों को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे। रामबाबू कटियार व वंशप्रदीप के परिवार के हनी ही इकलौता पुत्र था। वंश प्रदीप के दो बेटियां ही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें