संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। ब्लाक कार्यालय में सोमवार को जिला समन्वयक मनरेगा ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अभिलेखों का निरीक्षण योजना की प्रगति की समीक्षा की। ब्लाक क्षेत्र की 118 ग्राम पंचायतों में 14 पंचायतों में ही महिला मैट काम कर रहीं। मनरेगा के काम बढाकर अधिक से अधिक जाॅब कार्डधारकों को रोजगार देने के निर्देश दिए।
जिला समन्वयक मनरेगा रणजीत कुमार ने पौधरोपण अभियान की तैयारी की समीक्षा की। ब्लाक क्षेत्र में 2 लाख 89 हजार 8 सौ 12 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा की फलदार, शोभादार, इमारती, ईंधन वाले सहित सभी प्रकार के पौधे लगाए जाएं। मानव दिवस सृजित किए जाने की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। मानव दिवस बढ़ाने के निर्देश दिए। महिला स्वयं सहायता समूहों को योजनाओं का लाभ बढ़ाने को कहा। ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी बीडीओ आलोक आर्य, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गौरव सिंह, लेखाकार एसके रावत, सहायक लेखाकार विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।