फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बेटी ने पिता समेत सात पर लिखाया मुकदमा

Thu, 04 May 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व भट्ठे में झोंकने की धमकी देने के मामले में बेटी ने पिता समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। उसने अपने फूफा पर आघात करने की आशंका व्यक्त की है। मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बजरिया निवासी अंजली मिश्रा ने अपने पिता अखिलेश मिश्रा, परिवार के मनोज मिश्रा, रजनेश मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, गोविंद मिश्रा, पायल पांडेय, उपेंद्र पांडेय पर एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। उसमें कहा कि परिवार वालों ने 28 अप्रैल की सुबह 11 से रात आठ बजे तक मानसिक व शारीरिक प्रताड़ित रूप से प्रताड़ना दी। सभी ने मिलकर पिता को गुमराह कर झूठी बातों पर भड़काया और मारपीट की। शाहजहांपुर के हरपालपुर निवासी फूफा के भट्ठे में झोंक कर मारने की धमकी दी। 30 अप्रैल को उसके मामा को पता चला तो उन्होंने अपने यहां बुला लिया। वहीं देर रात भाई लव चतुर्वेदी को बुला लिया। देर रात पापा को भाई के पहुंचने का पता चला तो वह तमंचा लेकर उसे हटाने की बात कहकर निकले। उसने पुलिस को सूचना दे दी थी। अब वह भाई के साथ रहकर तीन साल तक यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें