फर्रुखाबाद। जिले की जनता के लिए अच्छी खबर है। गर्मियों की छुट्टियों में माता कामाख्या, अयोध्या धाम, खाटू श्याम समेत तीर्थाटन, पिकनिक अथवा अपनों के यहां आने-जाने का मन बना रहे हैं, तो आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। रेलवे ने ग्रीष्मकालीन चार विशेष ट्रेनों को स्थानीय स्टेशन से गुजारने की तैयारी कर ली है।
जारी की गई समयसारिणी में मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल, वलसाड-गोरखपुर-वलसाड, गुवाहाटी-श्री गंगानगर-गुवाहाटी और जोधपुर-मऊ-जोधपुर ट्रेनें शामिल हैं। गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जारी समय सारिणी में बताया कि रेलवे ने माता कामाख्या और अयोध्या के राजा राम के दर्शन करने वालों की रास्ता आसान कर दी है।
गुवाहाटी-श्री गंगानगर-गुवाहाटी के बीच नौ फेरों के लिए एक ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसमें 05636 नंबर की ट्रेन गुवाहाटी से एक मई से 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को गुवाहाटी से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन कामाख्या, गोलपारा टाउन, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, अलीपुर द्वार, बृहस्पतिवार को दलगांव, न्यू जलपाई गुड़ी, किशनगंज, बरसोई, कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, शुक्रवार रात लखनऊ, कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके बाद कन्नौज होकर सुबह 6:42 बजे फर्रुखाबाद स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर,जयपुर, रिंगस, सीकर, चुरू, सादुलपुर, तहसील भादरा, नोहर, ऐलनाबाद, हनुमानगढ़, सादुलशहर होकर श्री गंगानगर सुबह 3:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05635 श्री गंगानगर से पांच मई से 30 जून के बीच प्रत्येक प्रत्येक रविवार दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर उपरोक्त स्टेशनों पर रुकती हुई सोमवार सुबह 8:15 बजे फर्रुखाबाद स्टेशन से रवाना होगी। कन्नौज होकर बुधवार रात साढ़े 12 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।
-
मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज के बीच 11 फेरे लगाएगी ट्रेन
मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज के बीच चलने वाली ट्रेन 11 फेरों के लिए चलेगी। 09185 नंबर की ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 21, 28 अप्रैल, 05, 12 19, 26 मई, 02, 09, 16, 23, 30 जून प्रत्येक रविवार को सुबह 11:05 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर, भरतपुर, मथुरा, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज होकर सोमवार सुबह फर्रुखाबाद से रवाना होगी। यह ट्रेन कन्नौज, बिल्हौर होकर कानपुर अनवरगंज शाम 3:35 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में 09186 नंबर की ट्रेन कानपुर अनवरगंज से 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई, 03, 10, 17, 24 जून एवं 01 जुलाई को प्रत्येक सोमवार शाम 6:25 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर रुककर फर्रुखाबाद से फर्रुखाबाद से शाम 7:20 बजे चलकर कासगंज के रास्ते निर्धारित स्टेशनों पर रुककर मंगलवार रात साढ़े आठ बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इसमें कुल 17 कोच होंगे।
-
वलसाड-गोरखपुर के बीच एक फेरा लगाएगी अनारक्षित विशेष ट्रेन
फर्रुखाबाद। ग्रीष्मकाल में वलसाड-गोरखपुर-वलसाड के बीच एक फेरा के लिए अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। 09015 नंबर की ट्रेन वलसाड से 16 अप्रैल मंगलवार को शाम तीन बजे चलकर उधना, सूरत, सायन, अंकलेश्वर, भरूच, बडोदरा, गोधरा,दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, शिकोहाबाद,, मैनपुरी पहुंचेगी। इसके बाद फर्रुखाबाद से 1:50 बजे रवाना होकर कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती होकर रात 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 09016 नंबर की यह ट्रेन गोरखपुर से 18 अप्रैल बृहस्पतिवार को सुबह 5:00 बजे प्रस्थान निर्धारित स्टेशनों पर रुकती हुई फर्रुखाबाद से शाम 3:10 बजे मैनपुरी होकर शुक्रवार दोपहर 11:50 बजे वलसाड पहुंचेगी। इसमें 22 कोच होंगे।
जोधपुर तक जाने के लिए बना लें कार्यक्रम
रेलवे जोधपुर-मऊ-जोधपुर के बीच 11 फेरों के लिए ट्रेन चलाएगी। जोधपुर से 04815 नंबर की ट्रेन 21 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को शाम 5.30 बजे चलेगी। ट्रेन पीपाड़ रोड, गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना जंक्शन, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, हाथरस सिटी, कासगंज के रास्ते होती हुई फर्रुखाबाद से सुबह 8.15 बजे रवाना होगी। यह से ट्रेन कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या धाम, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़, मोहम्मदाबाद के बाद मऊ में रात 11:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04816 नंबर की ट्रेन 23 अप्रैल से दो जुलाई के बीच प्रत्येक मंगलवार को मऊ से सुबह 4 बजे चलकर निर्धारित स्टेशनों पर रुकती हुई फर्रुखाबाद स्टेशन से शाम 4:12 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 8.55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसमें 20 कोच होंगे।