फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर के मुकदमे में डब्बन की गिरफ्तारी पर रोक

Tue, 04 Apr 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता व उनके भाई सहित पांच के खिलाफ छिबरामऊ कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट ने डब्बन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ में तत्कालीन इंस्पेक्टर जे पी शर्मा ने 11 नंवबर 2022 को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे, भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, छिबरामऊ कोतवाली के गांव रामपुर बैजू निवासी रत्नेश दुबे, सुमित दुबे, अमित दुबे के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना विशुनगढ़ एसओ किशन पाल सिंह कर रहे है।
बसपा नेता अनुपम दुबे मैनपुरी जेल में निरुद्ध है। रत्नेश दुबे भी कन्नौज की जेल में बंद है। अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक को लेकर याचिका दायर की गई थी। उनके वकील अभिषेक चौधरी व सर्वानंद दुबे ने कोर्ट में बहस की। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें