फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डराने के लिए दबंग ने की फायरिंग, जांच शुरू

Fri, 09 Jun 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डराने के लिए एक दबंग ने एक के बाद एक कई फायर किए। इससे बस्ती में दहशत फैल गई। चंद कदम दूर स्थित चौकी पर उस वक्त पुलिस कर्मी नहीं था। देर रात पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की, मगर हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

हैवतपुर गढि़या स्थित कांशीराम कालोनी पानी की टंकी के पास बुधवार देर रात एक आवास में डीजे बज रहा था। उसी समय वहीं के निवासी एक दबंग ने तमंचे से फायर किया। कुछ लोग अपनी बालकनी से देखने लगे। इस पर उसने एक के बाद एक कई फायर किए। कुछ देर बाद आरोपी मौके से चला गया। दबंग की फायरिंग देख कालोनी में दहशत फैल गई। किसी ने भी पुलिस को सूचना देने की जरूरत नहीं समझी। चंद कदम दूर स्थित पुलिस चौकी पर उस वक्त कोई भी पुलिस कर्मी नहीं था। देर रात पुलिस के पहुंचने पर फायरिंग की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने दबंग की तलाश की, मगर वह पता नहीं चल सका।
बताया जाता है कि फायरिंग करने वाला कई मुकदमे में वांछित है। कालोनी में हुए किन्नर हत्याकांड में वह जेल से जमानत पर छूट गया है। उसकी दबंगई से कालोनी के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें