फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एमडीएम बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। प्राथमिक स्कूल हुसैनपुर बांगर की रसोई में गैस का पाइप निकलने से सिलेंडर में आग लग गई। मौके पर रसोइया बाल-बाल बच गई। वहीं आग बुझाने का प्रयास करने गए प्रधानाध्यापक आसिफ अली बेहोश हो गए।तीन अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल करने से सिलेंडर में लगी आग को बुझाया जा सका। मौके से बच्चों को निकाल लिया गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
स्कूल में सोमवार की सुबह 10.30 बजे रसोइया लक्ष्मी देवी, अशोका देवी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। कुछ देर पहले ही प्रधानाध्यापक ने सिलेंडर मंगवा कर लगवाया था। सब्जी बनाते समय सिलेंडर में लगा पाइप निकल गया और आग लग गई। रसोइयां ने सिलेंडर में लगे रेगुलेटर को बंद करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन तब तक आग तेज हो गई।
विज्ञापन

दोनों रसोइया शोर मचाते हुए रसोई घर से निकलकर भागी। प्रधानाध्यापक आसिफ अली रसोई के अंदर घुसे। वह रेगुलेटर को बंद करने का प्रयास कर रहे थे। तभी आग का गोला बाहर की ओर आया और वह बेहोश होकर बाहर गिर गए। अन्य अध्यापकों ने आसिफ को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर पहुंचाया।
स्कूल में रखे दो फायर स्टींग्यूशर को चलाकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों अग्निशमन यंत्र खाली हो गए। जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य यशवीर एक फायर स्टींग्यूशर लेकर स्कूल पहुंचे। उससे किसी तरह सिलेंडर में लगी आग को बुझाया गया। जानकारी पर दमकल भी मौके पर जा रही थी, लेकिन आग बुझने की जानकारी पर रास्ते से चली गई।
विज्ञापन

पीछे के गेट से निकाले गए बच्चे
स्कूल के अन्य अध्यापकों ने घटना होते ही पीछे के गेट छात्र से छात्राओं को बाहर निकाल दिया। स्कूल में नेहा, कीर्ति शर्मा, शिक्षा मित्र अखिलेश कुमारी, आशीष कुमार वहां मौजूद रहे। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। प्रधानाध्यापक को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें