फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोडवेज की टक्कर से घायल साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। पड़ोसी गांव में खेत देखने जा रहे साइकिल सवार वृद्ध को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन पहले सीएचसी और बाद में लोहिया अस्पताल ले गए। यहां से निजी अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
राजेपुर थाने के गांव हरिहरपुर निवासी ब्रह्मस्वरूप पांडेय (75) का अमृतपुर थाने के गांव ताजपुर में खेत है। वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से खेत देखने जा रहे थे।
विज्ञापन

अपने गांव से कुछ दूर निकले तो फर्रुखाबाद-बदायूं मुख्यमार्ग पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। इससे ब्रह्मस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में उनके छोटे भाई कृष्णस्वरूप पांडेय और नाती अभिषेक पांडेय भी पहुंच गए।
परिजन पहले राजेपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ उपलब्ध न होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

शाम करीब तीन बजे ब्रह्मस्वरूप पांडेय की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाती अभिषेक ने बताया कि बाबा ब्रह्मस्वरूप की एक बेटी उपमा है। दादी शैल कुमारी को जानकारी होते ही बुरा हाल हो गया। पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें