कायमगंज। चीनी मिल के बॉयलर का प्रेशर डाउन हो गया। इससे मिल में पेराई की गति मंद हो गई है। पेराई में तेजी लाने के लिए मिल प्रशासन ने प्लांट की सफाई कराने का निर्णय लिया है। मिल प्रशासन ने 32 घंटे के लिए पेराई बंद करने का नोटिस जारी कर दिया है। किसानों को तय समय के बाद मिल में गन्ना लाने के निर्देश दिए हैं।
नए सत्र में चीनी मिल में पेराई शुरू होने के बाद प्लांट की सफाई के लिए दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है। जीएम किशनलाल ने किसानों को जारी नोटिस में कहा है कि मशीन बेहतर काम करे इसके लिए मंगलवार से 32 घंटे के लिए पेराई बंद की जा रही है। यार्ड में अब तक जो भी गन्ना आ चुका है, उसकी पेराई के बाद तौल बंद कर दी जाएगी। किसान अगले आदेश तक मिल में गन्ना लेकर न पहुंचें। (संवाद)