फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मिलेट्री चौराहे पर फायरिंग से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मिलेट्री चौराहे पर दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हवाई फायरिंग हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। मामले में पुलिस ने दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिलेट्री चौराहे पर रविवार देर रात दो गुटों के युवकों ने वर्चस्व को लेकर हवाई फायरिंग कर दी। युवक एक दूसरे को देख लेन की धमकी दे रहे थे। चंद कदम दूरी पर पिकेट होमगार्ड ड्यूटी कर रहे थे।
सूचना पर कोतवाल सचिन कुमार सिंह व हल्का इंचार्ज उदय नारायण मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले फायरिंग करने वाले युवक गलियों से होते हुए भाग गए। पुलिस ने चौराहे के आस पास खड़े लोगों से जानकारी की, लेकिन युवकों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मोहल्ला मछली टोला निवासी यूनिस व उनका पुत्र समीर अपने चाय खोखे पर बैठे थे। दरोगा उदय नारायण ने पिता पुत्र से फायरिंग करने वाले युवकों के बारे में पूछा। जानकारी न देने पर दरोगा दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आए। पुलिस ने सोमवार को पिता-पुत्र का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें