फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रिश्तेदार बनकर खाते से पार किये 10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। युवक से साइबर ठगों ने उसका करीबी रिश्तेदार बताकर 10 हजार रुपये की ठगी कर ली। जानकारी पर युवक ने कोतवाली में सूचना दी।
विज्ञापन


गांव अताईपुर जदीद निवासी विपलेंद्र मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। कुछ दिन पहले वे गांव आए थे। मंगलवार को परिवार में मौत हो जाने पर हवन-पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। उनके पास एक कॉल आई। उनकी बहन प्रीती से बात हुई। ठग ने खुद को रिश्तेदार बताया। कहा कि उनके खाते से रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

10 हजार रुपये इस खाते में डाल दो, वे उनके खाते में वापस कर देंगे। इसके बाद विपलेंद्र से बात हुई। विपलेंद्र ने 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने कोतवाली में सूचना दी। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने उन्हें 1930 नंबर पर सूचना देने को कहा। युवक ने टोल फ्री नंबर 1930 नंबर पर सूचना दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें