फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 06 Sep 2017 12:24 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भोलेपुर पालीटेक्निक कॉलेज के निकट रहने वाली महिला ने मंगलवार की भोर पहर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  ग्रामीणों के अनुसार पालीटेक्निक कॉलेज के पास नानक नगर वृजमोहन सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह की पत्नी कंचन देवी (33) का दो दिन पूर्व देवरानी से झगड़ा हुआ था। मंगलवार की भोर पहर करीब 4:30 बजे देवरानी उठकर आंगन में आई तो देखा की जेठानी कंचन देवी जिंगले में बंधी साड़ी के फंदे से झूल रही है।
विज्ञापन


देवरानी की चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग जाग गए और दौड़कर आंगन में आए। सूचने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। मृतका के पति वृजमोहन सिंह ने कोतवाली में दी गई सूचना में कहा कि उसकी शादी 4 मई 2001 को हुई थी। पत्नी का छोटे भाई की पत्नी से अक्सर झगड़ा हो जाता था। वह मूल रूप से पिथनापुर के रहने वाले हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए भोलेपुर में आकर रहने लगे। उसके तीन पुत्र है। मृतका के परिजन चांदपुर में रहते है। वह भी मौके पर आ गए। मायकेवालों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें